भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय

UP Special News

अमेठी (जनमत ) :-  जिले के मुसाफिरखाना में रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने की।बैठक में सरकार की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुसाफिरखाना में भाजपा मंडल मुसाफिरखाना कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यसमिति बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों व योजनाओं पर विस्तार से मंडल कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी। मंडल अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उहोंने कहा कि पार्टी को लेकर सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को और अधिक मजबूत करना होगा। ताकि आने वाले समय में पार्टी किसी भी स्तर से कमजोर न हो।

मंडल प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक बूथ का आखरी मतदाता है। सरकार की बहुआयामी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थी को मिले, इसके लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को काम करना होगा। मंडल प्रभारी ने अपने विचार रखते हुए संगठन की एकता व मजबूती बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में मंडल प्रभारी राजीव शुक्ला,जिला संयोजक-आई सेल अंशु तिवारी,जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,जिला मंत्री अतुल सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य काली बक्स सिंह,नकुल टंडन,श्री राम कौशल,मंडल महामंत्री रामगोपाल कौशल,जय विंद सिंह सहित सभी मंडल के कार्यसमिति पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Reported By – Ram Mishra

 

Published By – Vishal Mishra