‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर रातों-रात हुए “गायब”…

UP Special News

फर्रुखाबाद  (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों के जबरन घर बाहर लगे पोस्टरों को हटा दिया। और पोस्टर लगाने वालो को थाने में कई घंटो तक बिठाये रखा। आपको बता दे कि फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा दिया ।

ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की मिलीभगत से थाना पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक हम लोगों को पुलिस के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने हम लोगों के ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर जबरिया फाड़ दिए और रात को ही थाने में ले गए।  वहीं महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू बेटियों के साथ पुलिस ने मारपीट की है। दरअसल पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान और  भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह के बीच चुनावी रंजिश है ।  करीब एक वर्ष पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सत्ता की हनक में राजेंद्र सिंह पक्ष के 4 लोगों पर हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कराया था।  पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है.  ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से सांठ-गांठ कर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह का ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप लगाकर उनका ट्रैक्टर थाने में खड़ा करा दिया। उन्होंने ट्रैक्टर के सभी कागज दिखाकर छुड़ाने की गुहार लगाई तो पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया.मामले को उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेने के कारण करीब 5 दिन बाद ट्रैक्टर छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना के बाद थाना प्रभारी बिल्हा गांव पहुंचे और राजेंद्र सिंह चौहान पक्ष की महिलाओं और  बच्चों के साथ गाली-गलौज की। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस और सीओ ने जबरन ग्रामीणों पर मुकदमा लिखबाने की धमकी देने क चलते कई ग्रामीणों ने अपने पोस्टर हटा लिए और कुछ ग्रामीणों के पोस्टर जबरन रात के अँधेरे में बीजेपी नेता के साथ पुलिस कर्मी घरो के बाहर से उखाड़ ले गए है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक  ग्रामीणों से गांव से पलायन के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली थी।  उन्होंने गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली ग्रामीणों ने पलायन की बात नकारी है। मामले में जांच की जा रही है .

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL.

REPORT- VARUN DUBEY..