मैदान में सिगरेट पीने गए युवक को गोलियों से किया “छलनी”…

UP Special News

अलीगढ (जनमत) :-  अलीगढ़ जिले में एक युवक को सिगरेट की ललक ने ऐसा पागल बना दिया कि वह सिगरेट के बिना एक पल भी उसको पागलपन जैसा लगता। इसी सिगरेट की ललक आज इस युवक की जान पर भारी पड़ गई। युवक के जिस्म में सिगरेट की लगी ललक के चलते युवक ने अपने मेडिकल स्टोर का शटर गिरा उसको बंद कर दिया। फिर अपना मेडिकल स्टोर बंद कर पास ही मैदान में सिगरेट का धुआं उड़ाने चला गया। जहां युवक मैदान में जाकर सिगरेट पीते-पीते धुआं उठ रहा था। उसी दौरान मैदान में मौजूद चेहरे पर मास्क लगाए बदमाशों ने मैदान में सिगरेट पी रहे युवक को सिगरेट पीते हुए गोली मार दी। सिगरेट पी रहा युवक गोली लगते ही धड़ाम जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों द्वारा मारी गई गोली युवक के बाजू में लगी। युवक की बाजू के गोली लगी देख चेहरे पर मास्क लगाए अज्ञात हमलावर उसको मैदान में छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना लोधा क्षेत्र के कामाख्या मलिक चौक पर मेडिकल स्टोर बंद कर मैदान में जाकर सिगरेट पीना एक युवक को उसकी जान पर भारी पड़ गया। जहां गगन पब्लिक स्कूल के पास खाली पड़े मैदान में सिगरेट पीने गए युवक को उस खाली पड़े मैदान में पहले से घात लगाए हमलावरों ने अपना निशाना बनाते हुए गोली मार दी। मैदान में सिगरेट पी रहा युवक गोली लगते ही मैदान में गिर पड़ा। जिसके बाद चेहरे पर मास्क लगाए गोली मारने वाले हमलावर मेडिकल स्टोर संचालक युवक को घायल देख मौके से फरार हो गए। जिसके बाद युवक को गोली मारने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना के बाद तीन थानों की फोर्स सहित क्षेत्राधिकारी गभाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मैदान में घायल पड़े युवक विकास तिवारी को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक को मारी गई गोली की सूचना इलाके के लोगों द्वारा फोन कर उसके परिजनों को दी गई। युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही परिजन में जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गए।जहां थाना लोधा पुलिस ने घायल का जिला मलखान सिंह अस्पताल में उपचार कराया गया। फिर मेडिकल उपचार करने के बाद गोली लगने से घायल युवक विकास तिवारी को घटनास्थल पर ले जाकर घटना की छानबीन की गई। जहां छानबीन के दौरान युवक पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया लेकिन पुलिस युवक को गोली मारने वाले दो बाइक सवार चार युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के किशन विहार कॉलोनी निवासी विकास तिवारी के पिछले काफी समय से थाना रोरावर इलाके के कामाख्या मलिक चौक पर जेके मेडिकल स्टोर के नाम से स्टोर संचालित है। रोज की तरह आज भी विकास तिवारी अपने घर से मेडिकल स्टोर पर गया था। जहां रोजाना अपना मेडिकल स्टोर बंद कर अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित गगन पब्लिक स्कूल के पास खाली पड़े मैदान में सिगरेट पीने के लिए पहुंचता था। घायल युवक विकास तिवारी की माने तो आज भी रोजाना की तरह अपने मेडिकल स्टोर का शटर गिरा ताला जड़ने के बाद दोपहर के करीब 12:00 बजे गगन पब्लिक स्कूल के पास खाली मैदान में सिगरेट पीने के लिए गया था।आरोप है कि सिगरेट पीने के दौरान एक लड़के द्वारा फोन कर दवाइयों के बारे में बात करने के लिए उसे मैदान में अपने पास बुलाया। तभी सिगरेट पीता पीता उसके पास बात करने के लिए पहुंच गया। जहां दो बाइक पर सवार युवकों ने बिना कुछ कहे पहले तो उसकी डंडो से पिटाई की गई। फिर उन बदमाशों ने उसके सीने पर गोली से भरा लोडेड तमंचा लगा दिया।

इसी के साथ ही सीने पर तमंचा लगा देख घबरा गया उसने गोली मारने वाले चारों लड़कों के सामने हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। कहा कि बदमाशों के सामने हाथ जोड़े खड़े रहने के चलते उसके हाथ हिल गए और सीने पर लगा तमंचा हट गया और युवकों द्वारा चलाई गई गोली उसके बाजू में आ लगी। जिसके बाद चेहरे पर मास्क लगाएं चारों अज्ञात युवक उसको गोली मारकर घायल कर दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान युवक ने बताया कि 3 दिन पहले 3 लड़कों ने बिना किसी विवाद के उसको चांटे मारे गए थे। जबकि परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे को धोखे से बुलाकर उसके साथ मारपीट कर उसको गोली मारी गई है।

Published By:- Ankush Pal…

Report by:- Ajay Kumar…