व्यापारियों के लाखों रुपये का हुआ “नुकसान”…

UP Special News

कन्नौज (जनमत) :-  इत्र नगरी कन्नौज में नगर पालिका की लापरवाही ने व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान और कर दिया। यहां नाला सफाई के नाम पर की गई खानापूरी से चोक हुआ नाला बारिश में उफनाई नदी बन गया। नाले का पानी ओवरफ्लो हुआ तो आसपास की करीब एक सैकड़ा दुकानों में घुस गया। नगर के व्यापारी सुबह से ही दुकानों में भरा पानी निकालने की जद्दोजहद में जुटे नजर आये।

यह तेज बहाव किसी नदी का नही बल्कि कन्नौज शहर के सबसे बड़े पाटे नाले का है। पूरे शहर का गंदा पानी इस नाले में गिरते हुये ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है। बारिश से पहले पालिका ने इसे साफ करवाने का दावा भी किया था, लेकिन नाला सफाई के नाम पर किंस तरह खानापूरी की गयी थी। इसकी सच्चाई देर रात हुई मूसलाधार बारिश से सामने आ गयी। नाला चोक होने से पूरी तरह ओवरफ्लो हो गया और एक उफनायी हुई नदी की तरह आसपास बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी। रात भर आसपास स्थित करीब एक सैकड़ा दुकानों में ओवरफ्लो नाले का पानी भर गया। सुबह जब व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो दुकानों में घुसे पानी को देख उनके होश उड़ गये। व्यापारी अपने लाखों के नुकसान के लिये पालिका प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- ASHWANI PATHAK…