पुलिस के इकबाल को खुलेआम चुनौती दे रहें हैं “चोर”…

UP Special News

कन्नौज (जनमत):- यूपी के कन्नौज में  चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है यहां के गुरसहायगंज में देर रात चोरों ने गांव के 3 घरों को निशाना बनाया है।  आपको बता दे कि छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र पिछले कई महीनों से चोरों की पसंदीदा जगह बना हुआ है यहां के कटकया गांव में देर रात चोरों ने  कई  घरों को निशाना बनाया. जिसमे तीनों परिवार के साथ खेतों में गेहूं काटने गए थे। जिस वक्त चोर घटना को अंजाम दे रहे थे घर के बाकी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। वही एक ही गांव के 3 घरों में चोरी होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

वही गांव के ही रिटायर फौजी के के घर में एक लाइसेंसी राइफल थी। जो कि चोर उसे भी अपने साथ ले गए सुबह जब तीनों परिवार घर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए अंदर जाकर देखा तो घर में रखा कीमती सामान गायब था पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वही पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के अंदर रखी नकदी और लाखों के जेवरात चोर अपने साथ ले गए। वही एक ही रात में 3 घरों में चोरी होने से फिर एक बार पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। वहीं क्षेत्र में अभी तक जितनी चोरी हुई है पुलिस अभी किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।

वहीँ मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल में जुट गयी है,,,, सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किये जाने का दावा किया जा रहा है.

REPORTED BY:- ASHWANI PATHAK…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…