यह राम की नगरी है, यहां के कण-कण में है राम…

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- यह राम की नगरी है, यहां के कण-कण में राम का ही घर है। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा आज दिखाई पड़ा। अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र बीकापुर तहसील के जाना बाजार पछियाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास बागवानी में कुछ सब्जी खेती कर रखी है, जिसमें एक पेड़ बैगन का भी है|

बैगन में राम लिखा देखकर लोग अचरज कर रहे हैं| बागवानी करने वाले डॉक्टर राम प्रताप सिंह एक बैगन को तोड़कर अपने पूजा स्थल पर रहकर उसकी पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है, जबकि दूसरा बैगन अभी भी पेड़ में लगा हुआ हैं। आपको बता दें कि मामला थाना हैदरगंज के जाना बाजार के पछियाना गांव का है| जहां पर डॉक्टर राम प्रताप सिंह अपने घर के पास में छोटी सी जमीन पर बागवानी कर रखी है, जिसमें और सब्जियों के अलावा बैगन के पौधे भी लगाए हैं|

इसमें केवल दो बैगन के फल लगे थे| पहले एक पर राम का नाम देखकर लोग अचरज करने लगे और उसे तोड़कर पूजा स्थल पर रख दिया गया| चार-पांच दिन बाद दूसरे बैगन में भी राम नाम दिखाई पड़ा.फिलहाल इस खबर की पुष्टि हम नही करते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan