नहाने के दौरान तीन दोस्त यमुना में “डूबे”…

UP Special News

औरैया (जनमत) :- यूपी के औरैया जिले के अयाना  के तीन दोस्त नहाने के दौरान यमुना नदी में डूब गए। नदी किनारे कछवारी किये किसानों ने युवकों को डूबता देख पुलिस को सूचना दी। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी युवकों का कोई पता नहीं चल सका। जिला जालौन के शेखपुरा निवासी गजेंद्र पुत्र मूलचरण, राज पुत्र दर्शन सविता व मोहन पुत्र संतोष यादव निवासी आलमपुर तीनोंशुक्रवार सुबह घर से जालौन माता मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।

तीनों दोस्तों में मंदिर में दर्शन कर, मंदिर के पास की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीदकर यमुना नदी में नहाने के लिए चले आये। नहाने के दौरान तीनों दोस्त डूबने लगे। नदी किनारे सब्जी की कछवारी किये किसानों ने किशोरों को डूबता देख उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तीनों में से अभी तक किसी को भी नदी से बाहर नहीं निकाला गया। रहेगी की सूचना पर अयाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पहुँचे।

वहीँ गोताखोर, स्थानीय नागरिक व मछुआरे यमुना नदी में तीनों को खोज रहे है। घटना के दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोरों को नदी से नहीं निकाला जा सका। थाना प्रभारी अयाना जितेंद्र यादव ने बताया कि तीनों युवक जिला जालौन से अयाना की सीमा में आकर नदी में नहा रहे थे। गोताखोरों की मदद से किशोरों को नदी में खोजा जा रहा है।

REPORT- ARUN BAJPAYEE… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…