उ0नि0 रामाश्रय को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या परिक्षेत्र, में नियुक्त उ0नि0 रामाश्रय को राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किया गया। इस पदक की घोषणा स्वतंत्रता दिवस-2021 के अवसर पर किया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह/मेडल इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक द्वारा प्राप्त हुआ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उ0नि0 रामाश्रय को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उ0नि0 रामाश्रय को बधाई दिया। उ0नि0 रामाश्रय मूलरूप ग्राम रामगढ़ बनोही थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं।

इन्होने पुलिस विभाग में सेवारत रहते हुए स्नातक की पढ़ाई फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली से पूर्ण किया। अपनी सराहनीय सेवायें जनपद लखनऊ, उन्नाव एवं बाराबंकी में दे चुके हैं। वर्तमान समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या कार्यालय में वाचक के पद पर नियुक्त हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन और परिश्रम को देते हुए कहते हैं कि- हम सभी को इमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना चाहिये।

Posted By:- Amitabh Chaubey