यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, कई जिलों में रद्द हुई “परीक्षा”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में आगरा, मैनपुरी, मथुरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ और बागपत शामिल हैं।

 

यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..