पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का बयान

UP Special News राजनीति

अयोध्या (जनमत):- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस पर प्रतिबंध लगाने और ग्रंथ को बकवास कहने पर विहिप ने तीखी प्रतिक्रिया की व्यक्त।विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा। हिन्दू धर्मग्रंथश्रीराम चरित मानस पर पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे ऐरे गैरे नथ्थू खैरे प्रतिबंध लगाने की बेतुकी बातें कर रहे हैं।

कहा सत्ता कुर्सी ना मिलने के कारण पागल पन का दौरा पड़ रहा है,स्वामी पर।मानसिक विक्षिप्त श्रीराम विरोधी को गिरफ्तार कर रांची या आगरा भेजे उत्तरप्रदेश सरकार। रामचरित मानस एक पुस्तक नही यह मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ  बनाने का अमृत कुंभ है।अयोध्या को रक्त रंजित करने वालों के हमसफर मौर्य ने  श्रीराम भक्तों का अपमान किया है।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey