यमुना में बढ़े जल स्तर से ग्रामीण हुए “बेहाल”…

UP Special News

कौशांबी (जनमत) :- यूपी के कौशांबी में यमुना में बढ़े जलस्तर से तराई के गाँव में पानी घुसने लगा है। जिसके चलते फसलें तो जल मग्न हो ही गई है, वहीं ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा   है। एकाएक बाढ़ आने से यमुना की तराई के लगभग आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण नाव के सहारे एक गांव से दूसरे गांव तक पहुचते हैं। वही बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण अपनी गृहस्थी को बचाने में भी जुट गए हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की सुधि लेने के लिए तहसीलदार के अलावा कोई भी बड़ा अफसर एवं जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। जिसके चलते ग्रामीणों में  खासा   नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

आपको बता दे कि राजस्थान के धौलपुर बैराज से पिछले हफ्ते 18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे बाढ़ की संभावना बनने लगी थी। जिला प्रशासन ने भी तराई के ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही थी। यमुना में बाढ़ आने से मंझनपुर और   चायल तहसील के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। इसके अलावा किसानों की फसल भी जलमग्न हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी चायल तहसील के बेनपुर, कटैया, भखन्दा,मल्हीपुर, डिहवा, डेरा आदि गांवों का बाढ़ से संपर्क टूट गया। हालांकि मौके का जायजा लेने चायल तहसीलदार गए लेकिन गमिनो को  कोरा आश्वासन देकर लौट गए।डीएम  के मुताबिक यमुना में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़  रहा है। जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ आ गई है। ऐसे में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा 24 बाढ़ चौकियां भी स्थापित कर दी गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की हसमभव मदद की जा रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                           REPORT- RAHUL BHATT..