निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ महिला का “शव”…

UP Special News

बाँदा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के बाँदा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के बीचों बीच जंगल में एक महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने जैसे ही महिला को मृत अवस्था में देखा तो तत्काल मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गयी । आपको बता दें पूरा मामला बाँदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी का है  जहाँ जंगल में बने गड्ढे से एक महिला का निर्वस्त अवस्था में शव बरामद हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुचकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। वहीँ परिजनों के मुताब्निक  फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि आपकी बहन की मौत हो गयी है  जब यहां आकर देखा तो बहन कि लाश जंगल में बने गड्ढे में बिना कपड़ों के अधजली हालत में पड़ी हुई थी। जिससे साफ है कि इनकी हत्या की गयी है.

वहीँ पुलिस के मुताबिक फिलहाल अभी महिला की मौत का कारण नही पता चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा ।इसी के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है….

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                REPORT BY:- DURGESH KASHYAP…