घुघली थाना में महिला हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन

UP Special News

महाराजगंज (जनमत):- बीतें दिनों उत्तरप्रदेश के कई जनपदों में नारी के साथ हुई वीभत्स घटनाओं ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में ऐसे – ऐसे महिला अपराध हुए जिससे किसी की भी रूह कांप जाये। हालांकि सरकारी स्तर ऐसे वीभत्स वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। वो बात अलग है कि कार्रवाई पर भी सवाल उठाये गए।

ऐसे ही अपराधों पर लगाम लगाने और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिशन शक्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी कुछ समय फले ही किया हैं| इसी मिशन शक्ति योजना के अनतेरगत उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज के घुघली थाना परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर क्षेत्रधिकारी सदर राजू कुमार शाव ने महिला हेल्पलाइन नंबर-1090 के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना हमारा पहला दायित्व है। मिशन शक्ति के उद्देश्य और इसकी सार्थकता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित छात्राओं से रुबरु होते हुए उनके सवालों के जबाब भी दिये तथा हेल्प लाइन नंबर नोट करवाया। समारोह के दौरान सशक्त महिलाओं व एंटी रोमियो दल की सदस्य महिलाओं को प्रस्सति पत्र देकर क्षेत्राधिकारी ने सम्मानित किया।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Posted By:- Naveen Mishra