बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने रेता पति का गला

CRIME दिल्ली / एनसीआर

दिल्ली(जनमत):-अपराधी शातिर कितना भी हो अपने गुनाह के पीछे कोई ना कोई सबुत जर्रूर छोड़ता  है|ऐसी ही एक गलती पत्नी ने भी कर दी जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड के साथ रहने का सपना चूर हो गया | पुलिस को चकमा देकर गुमराह करने की  कोशिश भी की गयी मगर सफलता हासिल नहीं हुई जिसके बाद पत्नी और प्रेमी आशिक को सलाखों के पीछे भेजा गया|

(मृतक की फाइल फोटो)

बताते चले की राजधानी नयी दिल्ली में शुक्रवार को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत क्र घाट उत्तर दिया| पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है|शुक्रवार कालकाजी इलाके में मिले एक घर में ३७ वर्षीय अर्जुन घोष की लाश की गुथी पुलिस ने सुलझा दिया है|एसएचओ बलबीर सिंह के मताबिक अर्जुन घोष की पत्नी सोनाली घोष मोहन नाम के एक युवक से प्रेम करती थी इस बात का पता अर्जुन को चल गया|

उसके बाद से घर में रोज़ाना लड़ाई जगड़े होते रहते थे| जिसके चलते पत्नी और प्रेमी ने कथिक तौर से मिलकर पति को धारदार हथियार से मार दिया| पत्नी इतनी शातिर थी इस गुथी को उल्जाने के लिए पूरी कहानी पहले से ही तैयार कर सुबह तड़के घर छोड़ निकल गयी |

शुक्रवार वापस आकार उसने पुलिस को फ़ोन कर बताया कि उसके पति को किसी ने जान से मार दिया है|मौके पर पहुची पुलिस ने जब छानबीन करना सुरु किया तो शक की सुई सीधा पत्नी की तरफ घूम गयी जिसके बाद महिला को हिराशत में लेकर सख्ती से पूछताछ किये जाने पर महिला ने दिल दहला देने वाली कहानी सामने रख दी|

Published By- Vishal Mishra