पुलिस ने चंद घंटो में हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार….

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी कि राजधानी लखनऊ कि अलीगंज पुलिस टीम द्वारा 08 घण्टे के अन्दर हत्या के वांछित 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इसी के साथ ही  इनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व घटना में प्रयुक्त वाहन, डण्डा व बेस बैट बरामद। प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में श्री देवेश कुमार पाण्डेय पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) लखनऊ एंव प्राची सिंह अपर पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) लखनऊ के निर्देशन में श्री अखिलेश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 17.07.21 को 02 नफर हत्या के वांछित अभियुक्त को मय तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 17.07.2021 को वादिनी मुकदमा द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी की पति पत्नी की आपसी विवाद को लेकर उसके बेटे सुमित मिश्रा व उसके साथी पंकज शर्मा को आयुष पाण्डेय व आदेश सिंह उर्फ जीतू ने डण्डा, बेस बैट व लात घूँसो से मार कर घायल करने व दौराने इलाज सुमित मिश्रा की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर मु०अ०सं० 139/21 302/323 भादवि पंजीकृत किया गया है, जिसके उपरान्त प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज के नेतृत्व मे थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अल्प समय 08 घण्टे के अन्दर घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण को बन्धा रोडसब्जी मण्डी गेट के पहले शौचालय के पास से अभियुक्त आयुष पाण्डेय पुत्र ललित कान्त पाण्डेय नि० मीडिया हाऊस यूनिवर्शल इंटर कालेज के पास श्रीनगर थाना मड़ियांव लखनऊ 2 आदेश सिंह उर्फ जीतू पुत्र श्री अरूण प्रकाश सिंह नि 538क 1841 कंचनपुरम त्रिवेणीनगर-2 थाना अलीगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा, बेस बैट, कार नं० UP 32 FV 9049 फोर्ड फियेस्टा व एक अ नाजायज तमंचा 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु०अ०सं० 140/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….                                                           REPORT- SHAILENDRA SHARMA