इस एक स्टिंग ने बदल दी शक्ति कपूर की “ज़िन्दगी”…

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- बॉलीवुड की इंडस्ट्री जितनी जल्दी लोगो को फलक पर पंहुचा देती है वहीँ कुछ ही समय में लोगो को अर्श से फर्श पर भी ला देती है.  ‘क्राइम मास्टर गोगो’ के नाम से मशहूर शक्ति कपूर अपने सामय के जाने माने कलाकार है जिनका एक समय इंडस्ट्री में सिक्का बोलता था. वहीँ वो आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति कपूर का करियर उस समय धडाम हो गया जब वो एक स्टिंग ऑपरेशन का शिकार बने और उनके बयानों ने उस समय तहलका मचा कर रख दिया था. वहीँ इस दौरान वो रंगे हाथों पकड़े गए। साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया। इसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश कर रहें थे.

वहीँ स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों में रोल दिलाने के बदले उनसे कई तरह के डिमाड कर रहे थे।  जो कि कैमरे में कैद हो गयीं थी। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं। शक्ति कपूर के इस स्टिंग से इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनके फिल्मों में काम करने पर ही बैन लगा दिया गया। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर ये फैसला लिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम होती है। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। जिसके बाद उनका करियर बर्बाद हो गया था.