भाजपा सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों को अग्निवीर बना दिया जाएगा…

UP Special News

 लखनऊ (जनमत):-  सपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है। चौथे और पांचवें चरण के मतदान में आप लोग मतदान कर इनके मंसूबों को रोकने का काम करें।शहर के गेंद घर मैदान में बृहस्पतिवार को सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन पहुंचे।

इसके बाद वह चार पहिया वाहन से शहर के गेंद घर मैदान पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। बहराइच, कैसरगंज और गोंडा के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने सभा को 12.40 बजे संबोधित करना शुरू किया। वहीँ इसी के साथ ही  अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर हमला बोला .अखिलेश यादव ने बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के पहले तीन चरणों में ही स्पष्ट हो गया है कि भाजपा काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार फिर से आ गई तो पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर बना दिया जाएगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….