72 वर्ष की उम्र में गजल गायक पंकज उदास का निधन

मनोरंजन

लखनऊ ब्यूरो (जनमत): अपनी मखमली आवाज़ से गायिकी को नया आयाम देने वाले गायक पंकज उधास नही रहे |

सोमवार की सुबह 11 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली| 72 वर्ष के पंकज लम्बे समय से बीमार थे| उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जायेगा|

उनकी बेटी नायब उधास ने इन्स्टाग्राम पर यह खबर सार्वजानिक करते हुए लिखा भरी मन और बड़े दुःख के साथ आप सभी को सूचित करना पढ़ रहा है की लम्बी बीमारी के चलते पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है| पंकज अपने पीछे पत्नी फरीदा दो बेटियों रेवा और नायब को छोड़ गए है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है |  

PUBLISHED BY-GAURAV UPADHYAY