बहुप्रतीक्षित गोमती नगर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

UP Special News

लखनऊ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन गोमतीनगर का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया| उन्होंने कहा की गोमती नगर स्टेशन कमाल का है| ऐसे ही स्टेशन यात्रियों को अब एयरपोर्ट की अनुभूति करा रहे है|

करीब 10 साल पहले कोई इस बारे में सोचता भी नही था| प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की 267 रोड ओवरब्रिज अंडरपास योजनाओं का शिलान्यास व् लोकार्पण किया | साथ ही उत्तर प्रदेश के 74 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन से सवारने की योजना का भी शिलान्यास व् लोकार्पण किया| इसमें उत्तर रेलवे के 31 पूर्वोतर रेलवे के 25 और उत्तर मध्य रेलवे के 18 स्टेशन शामिल है |

गोमतीनगर स्टेशन पर हुए लोकार्पण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए| उन्होंने कहा की अवरोध आए लेकिन गोमतीनगर को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का सपना पूरा हो गया |

 PUBLISHED BY-GAURAV UPADHYAY