धक-धक गर्ल मना रही अपना 53वां जन्मदिन

JANMAT VICHAR मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत):- हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। माधुरी दीक्षित 3 साल की उम्र से ही कथक सीखने लग गई थीं। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के दौरान खान त्रिमूर्ति शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों के साथ काम किया है| माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में ये धक-धक गर्ल के नाम से बहुत मशहूर थी|

उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वे करीब 34 साल से  फिल्मों में एक्टिव हैं। माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मनित किया गया। दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म ‘हम आपके है कौन’ करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने ‘आजा नचले’ के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।

माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोध’ से की थी। माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेजाब’ थी जो 1988 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । हमारे जनमत परिवार की तरफ से धक-धक गर्ल को जन्मदिन की  हार्दिक शुभकामनाएं|

Posted By:- Amitabh Chaubey