#MeToo एफआईआर के बाद घर से गायब हैं संस्कारी “बाबू जी”

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) :-हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर “बाबू जी”  (आलोक नाथ ) पर लगे आरोप  ने सभी को हैरान कर  दिया है| यह आरोप एक समय की  टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने लगाया है जिस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती  लोगो को बताई जिसके बाद लोगो में जहाँ एक और हैरानी हैं दूसरी और बोलीवुड इस काले चहेरे को लोगो के सामने पेश किया है| मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने राइटर विंता नंदा की शिकायत के आधार पर आलोक नाथ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।

इसकी पुष्टि करते  हुए मुंबई  पुलिस के एडिशनल पुलिस कमीश्नर ने कहा कि ओशिवारा पुलिस ने राइटर विंता नंदा की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आलोक नाथ के घर समन भेजा और पूछतांछ के लिए थाने में बुलाया था लेकिन आलोक नाथ नहीं पहुंचे। वही पुलिस का कहना है कि आलोक नाथ एफआईआर के बाद घर से गायब हैं और कई बार उनके घर जाने  के बाद भी वो नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि वो लोग कई बार आलोक नाथ  के घर गए पर हर बार उन्हें ख़ाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा अप को बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद, #MeToo अभियान के चलते अब तक कई बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में आलोकर नाथ के अलावा रजत कपूर, चेतन भगत, लाश खेर, विकास बहल जैसे कई लोगों के नाम हैं।

ये भी पढ़े-

8वीं, 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली बम्पर वैकेंसी