कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने राजनीती से लिया “सन्यास” …

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता एके एंटनी राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे।  दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि, इसके बाद वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। इसके अलावा एंटनी ने केरल में राज्य प्रभारी व अन्य सदस्यों को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया था।

एके एंटनी पिछले 52 साल से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। छात्र राजनीति से शुरू होकर वह पहली बार वह 1970 में विधायक बने थे। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।  एके एंटनी ने पहले ही राजनीति से हमेशा के लिए दूर होने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि, बहुत विचार करने के बाद मैनें कुछ समय पहले सोनिया गांधी को अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा न खड़े होने की इच्छा जताई थी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..