पूरी दुनिया कह रही है “ईद मुबारक”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता है। रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने ईद की बधाई दीं और शांति-खुशहाली की कामना की। दिल्ली, मुंबई समेत देशभर के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों नमाज अदा की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अभिनेता रजा मुराद ने भोपाल में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों को बधाई दी।

आपको बता दे कि  30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं। वहीँ पहली ऐसी मान्यता है कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी।