भाजपा कार्यकर्ता ही निकला भाजपा के कद्दावर नेता का हत्यारा…

CRIME मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

मंदसौर (जनमत) :- अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, वहीँ इस मामले में नया मोड़ सामने आया है, जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ली है. मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता को बीच चौराहे में गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े- रोजगार की दरकार के बीच… आरक्षण की बहार..

वहीँ बताया जा रहा है आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह खुद भाजपा का कार्यकर्ता है। पुलिस उसे मंदसौर लेकर आई है। आरोपी पर पहले से ही हत्या की कोशिश करना, अपहरण और आधा दर्जन से ज्यादा दूसरे अपराधों के आरोप लगे हैं। भाजपा नेता को बाइक सवार ने कनपटी पर गोलियां मारी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह नेता का करीबी हुआ करता था। एक जमीन के पट्टे को लेकर विवाद हुए विवाद में बंधवार को गोली मारी गई थी। हालाँकि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है.