हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में घुसा सांड, शंखनाद रैली बनी सांड नाथ रैली…😊

क्षेत्रीय समाचार

देहरादून (जनमत):- जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपना भाषण दे रहे थे तभी उनकी इस रैली में एक सांड घुस आया। असल मे कांग्रेस ने यह रैली पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर स्वागत के लिए रखी थी। बता दें कि 2017 में ऐन चुनाव से पहले यशपाल आर्य कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए थे और वो पिछले साढ़े चार साल से बीजेपी सरकार में मंत्री थे और अब चुनाव से पहले उन्होंने फिरसे दलबदल किया है।

हरीश रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को उत्तराखंड व देश की राजनीति में नया इतिहास लिखने वाला साबित होने जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एस मौके पर कहा कि भाजपा के कार्यकाल में केवल महंगाई बड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अफसरशाही पर कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रामजी ने रावण को हराया था, उसी तरह कांग्रेस भाजपा को साल 2022 के चुनाव में हराएगी।

हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में की गई इस रैली को कांग्रेस विजय संकल्प शंखनाद रैली का नाम दिया गया था। लेकिन सांड घुसने से इस रैली को सांड नाथ रैली भी कह सकते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Rohit Goyal