उत्तराखंड में मानसून बना लोगों के लिए “आफत”

UP Special News उत्तराखंड स्पेशल न्यूज़

 उत्तराखंड  (जनमत ) :- उत्तराखंड में मानसून लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है,  आज सुबह तड़के दर्दनाक घटना नैनीताल जिले के रामनगर की ढेला नदी में आज सुबह-सुबह यानी शुक्रवार सुबह 5:00 बजे हुई है। पर्यटको की कार ढेला नदी में अचानक आए पानी के बहाव में बह गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और एक लड़की जिंदा है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चार शव गाड़ी से निकाल दिए हैं 5 शव अभी फंसा  हुआ बताए जा रहा  हैं | जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी ब्रह्म पाल सिंह  नदी के बहाव के समय मौके पर मौजूद थे और सामने से आ रही आर्टिगा कार को लाइट जला कर हाथों से इशारा कर बार-बार मना कर रहे थे, बावजूद इसके कार सवार पर्यटक नदी पार करने लगे तो अचानक तेज आए बहाव में कार बहती चली गई और बहाव तेज होने के कारण पलट गई | बताया जा रहा है कि यह पंजाब के पर्यटको की कार है फिलहाल बचाव राहत कार्य चलाया जा रहा है।

              अभी प्रशासन की तरफ से हताहत होने के मामले में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Posted By – Vishal Mishra