प्रियंका की जल-यात्रा से मिटेगी कांग्रेस की “प्यास”….

UP Special News

प्रयागराज (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की राजनीती में सबसे ज्यादा अगर किसी को नुक्सान हुआ है तो वो है कांग्रेस जहाँ एक समय प्रदेश में कांग्रेस की तूती बोला करती थी वहीँ अब इसकी जहग क्षेत्र दलों ने ले ली है, वहीँ अब कांग्रेस को भी इस बात का अंदाजा हो चूका है की सता की चाभी यूपी से ही मिलेगी, जिसके बाद कांग्रेस ने हुकुम का इक्का चलते हुआ प्रियंका गाँधी को यूपी प्रभारी बना दिया. वहीँ अब इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज में हनुमान मंदिर पहुंच गई हैं।

आपको बता दे की प्रियंका गांधी ने मंदिर में आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया। फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां से वो सीधा नाव में सवार होकर रवाना हो गईं और उनकी  जलयात्रा शुरू  हो चुकी है.  उनकी जलयात्रा दुमदुमा के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रियंका सुरक्षा घेरा तोड़ आम जन के बीच पहुंची। इससे पहले भी प्रियंका गांधी प्रोटोकॉल तोड़कर सामान्य नाम से रेल के लिए रवाना हुई। अब देखना यह होगा की प्रियंका की जल यात्रा से कांग्रेस की कितनी “प्यास” बुझती है.