प्रियंका गांधी ने लखनऊ में निकाली “पदयात्रा”

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- कांग्रेस ने माहात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में पदयात्रा निकाली। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं। प्रियंका गांधी ने लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की वहीँ इस मौके पर कांग्रेस महासचिव ने बताया कि ”प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर मिलने गई थी। वहां लड़की की मां और परिजनो को घर में बंद करके रखा गया है। हमें प्रशासन ने बोलने तक की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस का ये संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

साथ ही बताया कि कांग्रेस महिलाओं के हक में  हमेशा आवाज उठाती रहेगी। आपको बता दे कि कांग्रेस ने चिन्मयानंद केस में पीड़ित छात्रा के समर्थन में शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं के साथ पार्टी की महासचिव ने पदयात्रा निकालकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की.

 

Posted By :- Ankush Pal