मकर संक्रांति पर इस बार बच्चों के पसंदीदा बने मोदी

मकर संक्रांति पर इस बार बच्चों के पसंदीदा बने मोदी

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या मे मकर संक्रांति पर लोगों को इस बार बच्चों के पसंदीदा मोदी बन रहे है। क्योंकि मोदी पतंग भी खूब पसंद आ रही है। दुकानदारों की दुकान पर पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगे छाई हुई हैं| यहां पर कल मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का सिलसिला तेज रहेगा।इस पर्व पर लोग दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ रंग बिरंगी पतंग उड़ाएंगे. इसीलिए इस पर्व को पतंग पर्व के नाम से भी जाना जाता है|

अयोध्या में भी इसकी रौनक देखने को मिलेगी।वहीं पतंग बेचने वाले कौशल ने कहा कि मोदी और योगी पतंगों की बहुत डिमांड होती है| बच्चे भी इन पतंगों को बहुत पसंद कर रहे हैं| बच्चे पीएम मोदी और सीएम योगी की पतंगों को लेकर बहुत आकर्षित हो रहे हैं इसलिए हम इन्हें टांगते भी हैं| युवा पीढ़ी में खास तौर से इनका ज्यादा स्कोप है| वहीं एक और दुकानदार ने बताया कि इस बार मार्केट में मोदी की पतंग की बहुत डिमांड है| हर बच्चे यही पतंग मांग रहे हैं।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey