महंगाई और बेरोजगारी से परेशान आमजन ही करेंगे प्रदेश और देश से भाजपा का सफाया

UP Special News

मैनपुरी/जनमत। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव का नामांकन कराने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से वार्ता कर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति से और देश की राजनीति से भारतीय जनता पार्टी का सफाई होने जा रहा है। महंगाई और बंरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी परेशान है। कुछ लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर दिया जा रहा है। जिससे उनकी आमदनी चार गुनी बढ़ गई है चुनावी चंदा के नाम पर ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। बांड के नाम पर भाजपा ने सबसे बड़ा घोटाला किया है।
इसकी वजह से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़़ी है। महत्वपूर्ण संस्थानों ने जो सर्वे किए हैं उनके अनुसार बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है जिसकी वजह से बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं और अपनी डिग्री जला रहे है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में एक लाख से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। किसान विरोधी कानून वापस करने के बाद उसकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह ने बहुत काम किया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की गई है। इन सवालों पर भाजपा बात करने को तैयार नहीं है क्योंकि हर मोर्चे पर असफल हो चुकी है। नौजवानों को नौकरी चाहिए। सरकार नौकरी इसलिए नहीं देना चाहती है क्योंकि उसे आरक्षण देना पड़ेगा। सरकार आरक्षण समाप्त करना चाहती है। समाजवादी पार्टी कि सरकार बनने पर अग्निवीर जैसी योजनाओं को बंद कर सेना में भर्ती पहले की तरह से की जाएगी।

उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा सरकार में कराई गई हर एक परीक्षा लीक हुई है जिसकी वजह से नौजवानों को रोजगार नहीं मिल सका है जिसकी वजह से 60 लाख बच्चे प्रभावित हुए है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अपनी विफलता छुपाने के दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है। इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने और ताली और घंटी बजवाने वाली पार्टी है जो अमेरिका की नकल कर रही है।

Report by – Gaurav Pandey

Published by – Manoj Kumar