2014 से पहले जगह जगह बम फटते थे – स्वतंत्र देव सिंह

UP Special News

 

कौशाम्बी (जनमत ) :-  उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज युवा कार्यकर्ता सम्मेलन करने कौशाम्बी पहुँचे..जहाँ लोकसभा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में मतदान करने को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किए गए कार्यों और पार्टी के प्रति योगदान को गिनाया कैबिनेट मंत्री ने कहा की आज मोदी जी हैं तो श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया जाता है और भारत माता की जय बोला जाता है वहीं कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं होता था कांग्रेस की सरकार और अखिलेश जी आ जाएंगे तो श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाएगा और भारत मां की जय नहीं बोला जाएगा ..वही मीडिया से मुखातिब होते हुए विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकवादी हमला हुए करते थे… जगह -जगह बम फोड़े जाते थे,आज मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों के खाते में सीधा किसान सम्मान निधि पहुँचती है।

इतना ही नही सीएम योगी के तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि 2017 से पहले लोग 5 बजे के बाद घर से बाहर नही निकलते थे,गुंडागर्दी चरम पर थी आज प्रदेश में योगी जी ने कानून का राज स्थापित किया है।

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY