लोको पायलट की सूझ-बूझ से टली बड़ी दुर्घटना

UP Special News

बरेली(जनमत):- इज्जतनगर मंडल पर बीते 24 अप्रैल, 2023 को फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 04136 के लोको पायलट (सवारी) जसविन्दर पाल सिंह एवं वरिष्ठ सहायक लोको पायलट शुभम सिंह कार्यरत थे। उन्होंने जशोदा-कन्नौज स्टेशनों के मध्य उक्त गाड़ी के संचालन के दौरान अचानक जर्क महसूस करने पर तत्काल आपातकालीन ब्रेक का प्रयोग कर ट्रेन को सुरक्षित रोका।

ट्रेन रुकने के बाद रेलपथ का निरीक्षण करने पर रेल फ्रैक्चर मिला। इन्होंने तत्काल मंडल नियंत्रण कक्ष एवं दोनों तरफ के स्टेशन मास्टरों को सूचित कर रेल पथ मरम्मत के उपरांत संरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया। इनकी सूझ-बूझ एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के कारण एक संभावित गंभीर रेल दुर्घटना को बचाया जा सका। इनकी सूझ-बूझ एवं कार्य निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव द्वारा ‘‘स्टार आफ द डिविजन‘‘ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Posted By:- Amitabh Chaubey