अब्दुल कवी के बताए स्थान से अवैध असलहों का जखीरा बरामद हुआ

CRIME UP Special News

कौशांबी (जनमत):- अतीक अहमद के शार्प शूटर और राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवी को कौशांबी जिला पुलिस ने 36 घंटे रिमांड के दौरान पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली। इसके अलावा उसके बताए स्थान से अवैध असलम का जखीरा भी बरामद हुआ। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस कभी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा उपरहार गांव के रहने वाले अब्दुल कवी मृतक माफिया अतीक अहमद का शार्प शूटर है। अब्दुल कवि का नाम राजू पाल हत्याकांड में सुर्खियों में आया था। आरोप लगने के बाद अब्दुल कवी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

लेकिन उमेश पाल हत्याकांड होने पर पुलिस फिर से अब्दुल कवी की तलाश शिद्दत करने लगी। उसके ऊपर आरोप था कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण दी है। पुलिस ने शिकंजा करते हुए अब्दुल कवी पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया था। इसके अलावा घर पर छापेमारी के दौरान दीवारों से अवैध असलहे भी बरामद हुए। पुलिस लगातार शिकंजा कस रही थी। जिसके बाद अब्दुल कवी ने 5 अप्रैल को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस पर सराय अकिल पुलिस ने अब्दुल कवी को 14 दिन की रिमांड मांगी थी।

लेकिन न्यायालय ने 36 घंटे की रिमांड सराय अकिल पुलिस को दी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब्दुलकावी से कई अहम सवाल पूछे। पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कवि के बताया स्थान से पुलिस ने भखन्दा गांव के तराई इलाके से जमीन में गाड़ कर रखे गए 8 अवैध तमंचा, 66 कारतूस और एक लोहे की पेटी से 25 देसी बम बरामद हुआ है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर कौशांबी पुलिस अब्दुल कवी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

Reported By:- Rahul Bhatt

Posted By:- Amitabh Chaubey