मंत्री ठाकुर रघुराज के विवादित बोल, JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल, राहुल गांधी-दीपिका पादुकोण भी जाते हैं..

UP Special News

अलीगढ़(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में योगी सरकार में हमेशा से विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जेएनयू में सेक्स स्कैंडल को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं ठाकुर साहब ने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े बड़े नेता जेएनयू में जाते हैं। तो वही फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी जाती हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। विवादित बयान देते हुए ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता भी JNU में जाते हैं। जबकि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जाती हैं।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में 30 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया था जन विश्वास रैली को अमित शाह द्वारा संबोधित किया गया था। अमित शाह की रैली में शिरकत करने के लिए ठाकुर रघुराज मंच पर पहुंचे थे। अमित शाह की जनसभा के दौरान अलीगढ़ में मंत्री रघुराज ने विवादित बयान देते हुए कहा था। पंडित जवाहरलाल नेहरू की रणनीति के तहत ही दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) बना था। पंडित द्वारा बनाए गए इस दिल्ली स्थित जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है।

इसके साथ ही कहा जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। जेएनयू में पाले गए देशद्रोही कम्युनिस्ट देश विरोधी जेएनयू में सैक्स स्कैंडल को चलाते हैं। जेएनयू में चल रहे सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के लिए कॉन्ग्रेस के राहुल गांधी और फिल्म अभिनेता दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जेएनयू में चल रहे सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के लिए जाते हैं। सेक्सी स्कैंडल चलने के चलते देश विरोधी लोग जेएनयू में इकठ्ठे हो रहे हैं। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा आने वाले समय में हम इन देश विरोधी कम्युनिस्ट ताकतों को जेएनयू समेत सभी जगह पर कुचल देंगे।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेक्स स्कैंडल को दिए गए विवादित बयान के बाद भी मंत्री रघुराज यहीं नहीं रुके। JNU के बाद ठाकुर रघुराज सिंह ने AMU अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर हमला बोल दिया। रघुराज सिंह ने कहा एएमयू में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र केवल हिंदी जानते है। एएमयू में हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए।इसके साथ ही एएमयू में आरक्षण के सवाल पर कहा कि  कांग्रेस की सरकार (AMU) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। ठाकुर साहब ने एएमयू हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU में सेक्स स्कैंडल को लेकर ठाकुर रघुराज सिंह द्वारा दिया गया विवादित बयान को पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी योगी के मंत्री रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले भी देश में चल रहे मदरसों को लेकर विवादित बयान देते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कहा था कि भगवान ने उन्हें अगर मौका दिया तो देश में चल रहे सारे मदरसों को बंद करा दूंगा। क्योंकि देश के अंदर चल रहे इन मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं। मदरसों के आतंकवादियों के अड्डे से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकी सोच पनपती है। एएमयू से पढ़ाई करने के बाद मन्नान वाणी जैसे आतंकी मदरसों से ट्रेनिंग करने के बाद निकलते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajay Kumar