सावन मास को लेकर अयोध्या में झूलन उत्सव महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में सावन माह के झूलन उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। रामनगरी के सभी मठ मंदिरों पर झूलन उत्सव पर ठाकुर जी को झूला कर व भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें दूर- दराज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। और झूलन उत्सव का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। बता दे कि मणि पर्वत के झूला पड़ने के बाद अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में ठाकुर जी और किशोरी जी को मणि पर्वत पर झूला झुलाया जाता है। उसके बाद सभी लोग अपने मठ मंदिरों में ठाकुर जी और जानकी जी को लाकर के झूला झूलाते हैं।

वही रामनगरी के संतो -महंतो ने कहा कि अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में झूलन उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। और यह झूलन उत्सव रक्षाबंधन तक चलेगा। सभी लोग झूलन उत्सव महोत्सव में आए और झूलन उत्सव का आनंद ले।अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी झूलन उत्सव की सभी को बधाई दी और कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है श्रद्धालु आ रहे हैं। और अयोध्या सज रही है सवर रही है अयोध्या विश्व स्थलीय पर्यटक नगरी बनने जा रही है। मैं सभी को झूलन उत्सव में आने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey