इनर व्हील क्लब कि मंडलाध्यक्ष के आगमन पर हुई बैठक

UP Special News

गाजीपुर(जनमत):- स्थानानीय सुहासिनी के सभागार में इनर व्हील मंडलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई की प्रथम आगमन पर उनकी अध्यक्षता में इनर व्हील क्लब मंडल 312 वी बैठक हुयी  | उक्त बैठक में इनर व्हील क्लब गाजीपुर के द्वारा किये गए समस्त सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गयी |

इस अवसर इनर व्हील मंडलाध्यक्ष द्वारा क्लब के लेखा-जोखा का भी निरिक्षण किया गया | इनर व्हील क्लब गाजीपुर के द्वारा सामाजिक कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की | इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर व ज़रूरतमंद 04 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गयी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके |

बैठक का सञ्चालन इनर व्हील क्लब गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह ने किया | बैठक के अंत में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई को एडेनियम का पौधा बतौर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया |

इस अवसर पर अध्यक्षा विनीता सिंह के अतिरिक्त मंजू सेठ, मंजुला सिंह, रूबी संजर, प्रीती रस्तोगी, नैना सर्राफ, अमिता धानुका, नुश्मा, सीमा, पद्मा श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव तथा निशि राय सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Amitesh Singh