अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा व विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों की बैठक

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा व विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों की बैठक में लखनऊ मंडल फैजाबाद मण्डल बस्ती मंडल श्रावस्ती मंडल कानपुर मंडल के सभी जिलाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अच्छेलाल विश्वकर्मा तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश विश्वकर्मा ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने   महासभा के पदाधिकारियों को जिला कमेटियों को सक्रिय व पुनर्गठित करने तथा विधानसभा स्तर पर कमेटी बनाने तथा समाज को गांव-गांव तक जोड़ने का दिया निर्देश। विश्वकर्मा ने कहा कि महासभा के पदाधिकारी महासभा की नीतियो एवं  कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। महासभा की सदस्यता अभियान चलाकर महासभा का सदस्य बनाये तथा आम जनमानस को संगठन से जोड़ने का काम करें।

विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में विश्वकर्मा समाज की लगातार उपेक्षा और अपमान हो रहा है। समाज के  नौजवानों को नौकरी, रोजगार न मिलने से उनमें निराशा है। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाया लेकिन इसका लाभ विश्वकर्मा समाज को नहीं मिला। पी0एम0 विश्वकर्मा कौशल सम्मान केवल समाज को गुमराह करने वाला है। इस योजना से नहीं लगता कि समाज को नौकरी रोजगार मिलेगा। विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा ब्रिगेड की स्थापना समाज में हो रहे उत्पीड़न अत्याचार की लड़ाई को लड़ने के लिए तथा समाज को सुरक्षा देने के लिये दिया गया था। लेकिन जनपदों मे नौजवानों की टीम अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। नौजवान ही विश्वकर्मा समाज की लडाई लड सकता है।

विश्वकर्मा ने महासभा के गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने लिए आईटी सेल का प्रमुख लखनऊ के पत्रकार पवन विश्वकर्मा को बनाया है। इसी प्रकार समाज के वकील डॉक्टर पत्रकार शिक्षक पत्रकार तथा पढ़े लिखे लोगों का बुद्धिजीवी सेल बनाकर संगठन में जोड़ने का काम करें। विश्वकर्मा समाज की बुनियादी लड़ाई को लड़ने के लिए ही संगठन को तैयार किया जा रहा है। भविष्य में विश्वकर्मा समाज की बडी रैली करके अपने हक व अधिकार की लडाई लड़ेगा।

बैठक मे विश्वकर्मा ब्रिगेड के अध्यक्ष विश्वकर्मा ब्रिगेड आशुतोष विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा सूरजबली विश्वकर्मा शिवकुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव रजनी विश्वकर्मा शीला विश्वकर्मा आई0टी प्रमुख पवन शर्मा पत्रकार अम्बेडकरनगर प्रभंजन विश्वकर्मा कानपुर देहात छोटे सिंह विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर देवेन्द्र विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर भगवानदास विश्वकर्मा औरैया मुकेश विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर डआ0 बृजेश शर्मा नगर अध्यक्ष सुल्तानपुर जयशंकर विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर रवीन्द्र विश्वकर्मा जगदीश विश्वकर्मा कालूराम विश्वकर्मा महिला जिलाध्यक्ष कानपुर कविता विश्वकर्मा सत्यनारायण विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष गोण्डा विक्रम विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष बस्ती बैजनाथ विश्वकर्मा अयोध्या शिव प्रसाद विश्वकर्मा डा0 अनिल विश्वकर्मा कानपुर देहात सुनील कुमार शर्मा विश्वकर्मा ब्रिगेड प्रदेश सचिव बबलू विश्वकर्मा सरजू राम विश्वकर्मा रवि विश्वकर्मा अनील विश्वकर्मा भानू विश्वकर्मा रिंकू विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात भारत शर्मा एडवोकेट कानपुर देहात पवन कुमार शर्मा संतकबीरनगर गोरख शर्मा कानपुर नगर रोहित विश्वकर्मा जिला प्रभारी अयोध्या पवन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष अयोध्या रंजीत विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष बस्ती ब्रह्मानन्द शर्मा जिलाध्यक्ष बहराइच दिवाकर विश्वकर्मा इटावा पंकज दयाल शर्मा रमाशंकर विश्वकर्मा शीतला प्रसाद विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा सुनील विश्वकर्मा योगेन्द्र विश्वकर्मा रवि विश्वकर्मा शिवकुमार विश्वकर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा बस्ती उदयराज विश्वकर्मा उन्नाव शीतला प्रसाद शर्मा कानपुर देहात गजराज शर्मा औरैया राम आसरे शर्मा दिबियापुर संजय शर्मा डा0 सत्य प्रकाश शर्मा बेचन शर्मा लखीमपुर डा0 महेश शर्मा संतकबीरनगर ईश्वरदेव शर्मा गोण्डा मनीराम विश्वकर्मा अम्बेडकरनगर सूरज विश्वकर्मा अम्बेडकरनगर खुशीराम विश्वकर्मा औरैया शैलेन्द्र विश्वकर्मा सिद्धार्थनगर चन्द्रशेखर विश्वकर्मा रविशंकर विश्वकर्मा नवल किशोर विश्वकर्मा पारस विश्वकर्मा सुल्तानपुर बाबूलाल विश्वकर्मा लखीमपुर पीयुष विश्वकर्मा सुल्तानपुर शिवराज विश्वकर्मा सुल्तानपुर संतराम विश्वकर्मा लखनऊ राजेन्द्र विश्वकर्मागोण्डा राजू विश्वकर्मा गोण्डा अजय विश्वकर्मा लखनऊ संजय विश्वकर्मा गिरधारी विश्वकर्मा एस0कए0 विश्वकर्मा सूरज विश्वकर्मा कानपुर रामसागर विश्वकर्मा एस0एन0 शर्मा ओमप्रकाश शर्मा लखनऊ नन्दलाल विश्वकर्मा सुनील विश्वकर्मा अयोध्या जितेन्द्र विश्वकर्मा बस्ती संदीप विश्वकर्मा रवि विश्वकर्मा डआ0 सतीश चन्द्र मैथिल रायबरेली राम नरेश विश्वकर्मा लखनऊ रछपाल विश्वकर्मा उन्नाव रामबाबू विश्वकर्मा गोण्डा अरुण कुमार सोनी बाराबंकी ओम प्रकाश विश्वकर्मा एडवोकेट जितेन्द्र कुमार शर्मा गोण्डा स्वामी नाथ विश्वकर्मा बाराबंकी अनुभव विश्वकर्मा इटावा रमन शर्मा कानपुर देहात सावन शर्मा सुभाष शर्मा अभिषेक शर्मा आर0पी0 शर्मा कानपुर नगर बीरेंद्र विश्वकर्मा अयोध्या प्रीतम विश्वकर्मा महेश शर्मा लखनऊ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा प्रोफेसर अनिल कुमार विश्वकर्मा अयोध्या ओमप्रकाश विश्वकर्मा कानपुर राजा शर्मा आनन्द विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा लखनऊ त्रिभुवन नाथ विश्वकर्मा जगदीश विश्वकर्मा किशोर शर्मा बजरंग विश्वकर्मा राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Posted By:- Amitabh Chaubey