यूपी की 25 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आज , मेरठ से अरुण गोविल को उतार सकती है भाजपा

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी की 25 लोकसभा सीटो और 4 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आज हो जाएगी | माना जा रहा है की कई देतो पर बदलाव हो सकता है | दिल्ली में यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक सोमवार को पूरी हुई| जिसमें प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड के पास भेज दिए गए| देर रात हुई बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है| कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए जाएंगे| अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी  अभी सभी 25 सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोलेगी| कुछ नामों पर अभी पेच फंसा है. इस बीच मेरठ से चर्चित टीवी सीरियल रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है| उन्हें मेरठ से उतारे जाने की चर्चा चल रही है|

सूची में होंगे चौंकाने वाले नाम

बीजेपी की अगली सूची में उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं| रामायण के राम अरुण गोविल को पश्चिम उत्तर प्रदेश की किसी सीट से टिकट मिलने के कयास हैं| चर्चा मेरठ से उम्मीदवारी की ज्यादा है| जबकि आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद रहीं संगीता आजाद भाजपा की अगली सूची में जगह पा सकती हैं| यूपी के एक कद्दावर मंत्री भी टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते हैं| फिलहाल अगले कुछ घंटे की बात है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने भाजपा की अगली सूची पर मोहर लगा दी है. बस अब इसके जारी होने का इंतजार बाकी रह गया है|यह देखना दिलचस्प होगा कि मां-बेटे मेनका गांधी और वरुण पर पार्टी फिर भरोसा जताती है या नहीं? माना जा रहा है की इनकी सीट तो बदलनी लगभग तय है| इसी तरह से केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को भी गाजियाबाद की जगह किसी और सीट से उतरा जा सकता है|

दोपहर बाद आएगी सूची

बता दें कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार को दिल्ली में हुई थी. जहां यूपी के बचे  हुए 25 टिकट के संबंध में कोर कमेटी ने अपना प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के समक्ष पेश किया था. इसके बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव संचालन समिति और पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग हुई थी. टिकट पर मोहर लगा दी गई|है सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद तक सूची जारी की जाएगी|

बताया जा रहा है कि यूपी की सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फिलहाल घोषित नहीं किए जाएंगे. अभी आधे टिकट ही दिए जाने के आसार हैं| उनमें से अधिकांश वे सीटें होंगी, जहां पहले चरण में मतदान होना है| पीलीभीत की महत्वपूर्ण सीट भी इसमें शामिल है| जहां से वरुण गांधी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं. ऐसे ही कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जा चुके हैं| जिनका खुलासा दोपहर बाद तक होने की संभावना है|

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY