दुष्कर्म का आरोपी 28 महीने बाद “बाइज्जत बरी”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ जिला जेल में बलात्कार ओर पॉस्को एक्ट के आरोप में 28 महीने जेल काटने वाले आरोपी युवक की डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला सत्र एवं न्यायालय अलीगढ़ की एक अदालत में बाइज्जत बरी कर दिया है। वही गर्भवती नाबालिक लड़की के द्वारा गांव के ही दो सगे भाई अमित और चंद्रशेखर पर अपने साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए बरला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं दूसरा आरोपी घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने बिना जांच किए युवक को 28 महीने पहले जेल भेज दिया था। जबकि बलात्कार की शिकार हुई लड़की गर्भवती है। तो वही कोर्ट के सामने 6 गवाहों की गवाही के दौरान बताया गया था कि घटना के वक्त दोनों भाई मौजूद नहीं थे। जिसके चलते अदालत ने गवाहों की गवाही और डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों सगे भाइयों पर अहम फैसला सुनाते हुए कोर्ट से बरी कर दिया है।

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..