केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान

UP Special News राजनीति

फतेहपुर (जनमत):- ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद फतेपुर से है | जहाँ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि वह नव उदय पार्टी है | नव उदय पार्टी होते हुए मंत्री साल भर से जेल में पड़े हुए हैं और इस्तीफा तक नहीं दिया है | पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जेल में चले गए | उनका काम है धमकी देना क्योंकि वीडियो वायरल हुआ है | वह वीडियो सच है कोई गलत वीडियो नहीं है | इसलिए धमकी दे रहे हैं| जेल में आम कैदियों के लिए अलग कानून है | तुम मंत्री हो तो क्या तुम्हारे लिए अलग कानून होगा यह तो गलत बात है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी पूरी तरह टूट चुकी है | पार्टी को जोड़ने के लिए यह सब कुछ कर रहे है | जनता जो सड़क पर आ रही है कोई भी नेता रोड पर निकलेगा तो जनता तो आ ही जायेगी। राहुल गांधी वह व्यक्ति है गंगा गए गंगादास,यमुना गए यमुनादास,उनकी प्रवक्ता कर रही थी जो भी धार्मिक स्थल मिलेगा वह जाएंगे ,पूजा स्थल जाना एक अलग विषय है | आस्था रखना अलग विषय है, रास्ता में कोई मिले जाना है | इसका मतलब राजनीत हो रही है। यही लोग हमेशा राम को नकारते थे अब राम भक्त हनुमान के मंदिर में जा रहे हैं,राम सेतु काल्पनिक है यह बात उनकी मां ने कहा था।

सपा ,बसपा पर पलटवार करते हुए है कहा की ओबीसी के नाम से नारा लगाने वाले लोग ओबीसी आयोग का गठन नहीं करा पाए थे,दोनो पार्टी कांग्रेस को समर्थन दिया था तब भी नहीं करा पाए,दलितों और बाबा साहब के नाम पर राजनीत करते रहे लेकिन सम्मान दिलाया बीजेपी ने।

Reported By :- BheemSankar

Published By :- Vishal Mishra