पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि का महापर्व

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- आज पूरे भारतवर्ष में  बड़े ही  धूमधाम से महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा है वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है जय जय महादेव का उद्घोष हर और गूंज रहा है| वही इस खास अवसर पर भक्तों द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है इसके अलावा देशभर के शिव मंदिर में भक्तों द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया जा रहा है भगवान शिव के अभिषेक में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है| सनातन धर्म में विभिन्न वस्तुओं से भगवान शिव के अभिषेक करने की महिमा का बखान किया गया है विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से अभिषेक करने पर विभिन्न प्रकार के फल भक्तों को मिलते हैं

आईए जानते हैं किन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

जानकारो की माने तो अगर किसी इलाके में सूखा पड़ा हुआ है| तो उसे इलाके के लोग मिलकर भगवान शिव का अभिषेक जल से करें इससे वर्षा होती है इसके अलावा कोई व्यक्ति अगर असाध्य रोग से पीड़ित है तो उसे कुशोदक से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए|

भवन और वाहन के सुख के लिए दही से रुद्राभिषेक करें माता लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें धन की वृद्धि के लिए शहद व घी से अभिषेक करें और तीर्थ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है| ईत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है| और पुत्र की प्राप्ति के लिए भक्त को दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए|

 इन वस्तुओं से करें शिवलिंग का अभिषेक

इसके अलावा ज्वर की शांति के लिए ठंडा पानी या फिर गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए और अपने वंश के विस्तार के लिए घी की धारा से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने पर बुद्धि की प्राप्ति होती है और वही सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु का नाश होता है इसके अलावा शहद के द्वारा अभिषेक करने से तपेदिक का रोग भी दूर हो जाता है| और अपने पापों को नष्ट करने के लिए भक्त शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं|

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY