बीजेपी षड्यंत्र कर बसपा को मिटाना चाहती है : अफजाल अंसारी

UP Special News

गाजीपुर (जनमत):- लोकसभा चुनाव के लिए गाजीपुर से समाजवादी पार्टी ने बसपा सांसद अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया |है इसके बाद से वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं| इसी क्रम में शुक्रवार को  सदर विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिलने आए अफजाल अंसारी जब  उनसे उनके सांसद निधि से लिखे गए 652 ग्राम प्रधानों के प्रस्ताव को जिला प्रशासन के द्वारा खारिज करने की बात पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 5 साल के कार्यकाल के लिए 25 करोड रुपए होने चाहिए जबकि प्रशासन के द्वारा उनकी निधि में 11 करोड़ रूपया ही दिखाया जा रहा है|

वहीं उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के डायरेक्टर ने 8 फरवरी को जिला प्रशासन को पत्र लिखा था जिस पर जिला प्रशासन ने एक मार्च को अपना जवाब 22 दिनों के बाद भेजा है | वही अफजाल अंसारी ने की बताया भारतीय जनता पार्टी बसपा को मिटाना चाहती है| भाजपा और  आरएसएस के लोग घबरा गए हैं| उन्होंने दौरान तेलंगाना में गठबंधन को लेकर कहा कि तेलंगाना का मामला और है लेकिन उत्तर प्रदेश में गठबंधन मत करिएगा क्योंकि बसपा को मिटाना है| 

हमें अभी भी उम्मीद है कि पार्टी को बचाने के लिए बहन जी चमत्कार करेंगी | उसी से भाजपा घबरा रही है| उन्होंने कहा की आप जानते हैं ऐसा  ही हालत मायावती ने उसे वक्त भी पैदा किया था जब अटल बिहारी वाजपेई को 13 दिनों के बाद इस्तीफा देना पड़ा था |वहीं उन्हें बताया कि बहन मायावती अंतिम वक्त पर वार करती हैं | अगर नहीं करती तो हम मानेंगे कि भाजपा ने उनको मजबूर किया है|

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY