सड़क के किनारे बने गड्ढे ने निगल ली “दो जिंदगियां”…

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- यूपी के मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव में उस समय मातम फैल गया जब दो बच्चों की पानी के भरे गड्डो में डूबने से मौत हो गई । दोनो मृतक बच्चे सगे भाई है। सड़क के किनारे जेसीबी से गहरे गड्ढे कर खनन  किया गया था। बरसात के बाद इन गड्डो में पानी भर गया सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है।

थाना बरनाहल इलाके के वनिगवा गाँव मे ये हादसा हुआ है। जहां के निवासी नरेंद्र सिंह के दो बच्चों की पानी मे डूबने से मौत हो गई।यहाँ सड़क के किनारे जेसीबी से किये गए गड्डो में पानी भरा हुआ था। यहाँ खेलते समय दो भाई एक बड़े गड्ढे के निकट पहुंच गए एक भाई पानी मे डूबने लगा उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी पानी में डूब गया। दोनो सगे भाईयो की मौके पर मौत हो गई।  वहीँ इसके चलते गांव में मातम फैल गया है और परिजनों की तो मानो दुनिया ही उजड़ गयी है. वहीँ मामले कि सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस मामले कि विवेचना में जुट गयी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                         REPORTED BY:- GAURAV PANDEY.