भारतीय शिक्षा समिति संगठन की पहल पर होगी विशेष प्रतियोगिता 

Life Style UP Special News करियर

लखनऊ (जनमत):- कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल को सार्थक मानते हुए भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश नाम के संगठन ने भी इसके लाभ बताये है। संगठन से पहले पीएम मोदी बता चुके है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 लागू होने से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा।

पीएम मोदी के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति का समर्थन करने वाले संगठन का मानना है कि इसके लागू होने से देश समृद्ध शिक्षा की ओर अग्रसर होगा। भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित निरालानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर जय प्रताप सिंह ने इसके लागू होने के क्रमवार फायदे गिनाये। विधा भारतीय द्वारा एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के कई चरण होंगे और विजेता को पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रतियोगिता कई भाषाओँ में आयोजित होगी और इसको वर्ग एक, वर्ग दो और वर्ग तीन में विभाजित किया गया है।


वर्ग एक में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के प्रतिभागी होंगे। इसमें 2 मिनट का भाषण, हस्तनिर्मित पोस्टर प्रतियोगिता, प्रधानमंत्री के नाम पत्र 3 सौ शब्द का निबन्ध और मीम बनाओं प्रतियोगिता शामिल है। वर्ग 2 की प्रतियोगिता में स्नातक और परास्नातक छात्र सम्मलित होंगे।  वर्ग 3 प्रतियोगिता सभी के लिए होगी। दोनों के अंतर्गत 2 मिनट 20 सेकण्ड की लघु चलचित्र, डिजिटल पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता, चित्रिकारी / हस्तनिर्मित पोस्टर प्रतियोगिता, कम से कम 8 ट्वीट का ट्वीटर थ्रेड और मीम बनाओं प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्नपत्र विधा भारतीय की आधिकारिक बेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस तरह की प्रतियोगिता के पीछे का मकसद विधार्थी वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय पर चर्चा होना बताया गया।