एयरहोस्टेस के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात…

CRIME

अपराध (जनमत) :- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक फ्लैट में कथित तौर पर एक एयरहोस्टेस के साथ सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसे अदालत ने 10 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। महिला की शिकायत के आधार पर जिस फ्लैट में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, उसमें तीन लोग रहते हैं और घटना के समय वहां एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में एक सह-कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। वह शिकायतकर्ता को जानता है और उसी एयरलाइन के सुरक्षा विभाग में कार्य करता है।

इसी के साथ ही दो और व्यक्तियों की भूमिका फिलहाल जांच के घेरे में है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नितिन अलकनुरे ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को घटित हुई जब शिकायतकर्ता हैदराबाद से मुंबई पहुंची। वह छत्रपति शिवाजी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम के सात बजे पहुंची। अलकनुरे ने कहा, ‘हमें यह पता चला है कि बदोनिया अकेला ऐसा शख्स था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों रुममेट्स की भूमिका जांच के घेरे में हैं। हालाँकि पुलिस मामले में तेजी से कार्यवाही कर रही है साथ ही गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है.