“कटे सिर” के साथ महिला पहुंची पुलिस स्टेशन…

CRIME

अपराध (जनमत) :- असम के लखीमपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए उपवास रखती है. वहीँ ऐसा एक मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान और पुलिस को परेशान करके रख दिया है. बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। मृतक पति उसके साथ सालों से शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। महिला अपने पति की हत्या करने के बाद उसके कटे हुए सिर के साथ पुलिस स्टेशन गई।

हालाँकि आरोपी महिला ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. वहीँ  गुनेश्वरी बरकाटकी (48) ने ये कबूल कर लिया है कि उसने अपने 55 वर्षीय पति की हत्या की है। मजगांव की रहने वाली ये महिला एक प्लास्टिक के थैले के साथ धालपुर पुलिस चौकी पहुंची। इस थैले में उसके पति का कटा हुआ सिर था।वहीँ महिला के अनुसार उसका पति कई सालों से मारपीट कर रहा था। कई बार उसने मुझे कुल्हाड़ी से भी घायल किया। मैंने उसे काफी पहले छोड़ने का सोचा भी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर पाई। आखिर में सब असहनीय हो गया, मुझे ये करना पड़ा नहीं तो वो मुझे मार देता।” वहीँ बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पांच बाचो की माँ है.