दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर को जिन्दा “जलाया”…

CRIME देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- देश में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीँ हाल ही में  हैदराबाद में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी हैवानियत के मामले से नाराज लोगों को गुस्सा  को फूट पड़ा। लोगों ने शादनगर पुलिस थाने के जमा होकर प्रदर्शन किया। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दूसरी तरफ तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसै सौंदरराजन ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना ज़ाहिर की है।इसी के साथ ही वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने महिला पशु चिकित्सक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

आपको बता दे कि हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक  के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया था। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया था। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए।हैदराबाद की इस घटना से आहत दिल्ली की एक लड़की ने शनिवार सुबह सात बजे संसद के बाहर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया। हालांकि उसके कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस अनु दुबे को वहां से जबरन उठाकर संसद थाने में ले गई और लगभग चार घंटे तक वहां रखा। अब पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है और अब वह कह रही हैं कि ये सिर्फ हैदराबाद वाले मामले के खिलाफ नहीं है बल्कि दुष्कर्म के सभी मामलों के खिलाफ और महिला सुरक्षा के लिए प्रदर्शन है।हालाँकि महिलाओं के प्रति बढ़ता हुआ अपराध अगर ऐसे ही ज़ारी रहा तो आने वाले समय में देश में जंगल राज जैसी स्थिती हो जाएगी और कानून व्यवस्था के साथ ही सरकार पर से लोगो का विश्वास ही उठ जाएगा.

Posted By :- Ankush Pal