फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने “हत्या” की वारदात को दिया अंजाम….

CRIME UP Special News

आगरा (जनमत) :- यूपी में  फ़िल्मी अंदाज से हुई हत्या से हर कोई हैरान हैं, दरसल प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की रात पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने चलती कार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।  यह सनसनीखेज वारदात थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार हमलावर आ रहे थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए कार के चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार हमलावरों का पीछा पुलिस कर रही थी।

वहीँ पीछा कर रही पुलिस पर  हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए।  गोली लगने से घायल चालक ने किसी तरह कार को रोक दिया। मृत कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent,Janmat.