बलात्कार का “हैरतअंगेज” मामला आया “सामने”…

CRIME UP Special News

अलीगढ (जनमत):- अलीगढ़ जिले की सीमा से लगे हाथरस कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हो पाई है कि अब अलीगढ़ के थाना क्वारसी इलाके में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोस की रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले 7 साल के लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा बलात्कार की घटना के कई दिन गुजरने के बाद पुलिस के सामने पूरा घटनाक्रम बताते हुए शिकायत की गई।बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद दुष्कर्म पीड़ित बच्ची ने परिवार के अंदर किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद पेशाब में अचानक हुए दर्द के बाद पूछने पर  बच्ची ने आपबीती सुनायी.  थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी की मां ने उसकी उम्र छह साल बताई। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में आरोपी बच्चे की उम्र का अभी उल्लेख नहीं किया गया है। । क्वार्सी में बच्ची संग दुष्कर्म का आरोप बच्ची के हमउम्र लड़के पर लगा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया पर बच्ची की रिपोर्ट में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। वही आरोपी लड़के को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर उम्र का परीक्षण कराने की अनुमति ली जाएगी। जिसके बाद ही बच्चे पर कोई कार्रवाई तय हो पाएगी।

इस पूरे मामले पर आरोपी लड़के ने बताया कि जब वह अपने घर पर था उसी दौरान पड़ोस की रहने वाली बच्ची उसके घर पहुंची और लड़के की तरफ गलत काम करने के लिए इशारे भी किए गए तो लड़के ने शर्म के मारे अपनी गर्दन झुका ली। आरोपी लड़के के मुताबिक लड़की के साथ कुछ भी नहीं किया।अलीगढ़ एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि थाना क्वार्सी में एक तहरीर आई थी एक 5/6 साल की लड़की के साथ माता ने तहरीर दी कि उसके साथ गलत काम के सम्बंध में, उस पर पोस्को एक्ट की समुचित धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें उन्होंने आरोपित किया है कि वो भी एक नाबालिक है और उसकी उम्र तकरीबन 10 वर्ष से कम 7 से 8 साल उम्र है उसमें जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Posted By:- Ankush,

Reported By:- Ajay Kumar, Aligarh.