अब “मुन्नी” जल्द होगी “अर्जुन” के साथ “बदनाम”…

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) इन दिनों बॅालीवुड में अपने अफेयर को लेकर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबर आयी थी कि महज दो महीने के भीतर दोनों शादी कर सकते हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं| हो सकता है इन दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से चर्च में हो अभी इस का खुलासा नहीं हुआ हैं| वही दोनों ने कभी भी खुले आम अपने प्यार का इकरार नहीं किया है।

हाल ही में कॅाफी विद करण में मलाइका अरोड़ा इस बात की तरफ इशारा करते हुए नजर आयीं थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि अर्जुन कपूर उन्हें पसंद हैं। उन की ये बात चारो ओर चर्चा में बनी हुई हैं| इन की शादी में परिवार के अलवा करीबी दोस्त ही शामिल हो सकते हैं| वही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के करीबियो ने भी कई बार इन के प्यार की पुष्टि की हैं| वही मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अरबाज उनके लिए आज भी परिवार की तरह हैं।

अक्सर परिवार के किसी भी खास मौकों पर मलाइका और अरबाज एक साथ नजर आते हैं। मलाइका और अरबाज की शादी तकरीबन 18 वर्ष तक चली और दोनों लगातार सबसे हॉट कपल कहलाए जाते थें। वही सूत्रों की माने तो दबे जुबान से बॉलीवुड में कहा जाता है कि दोनों के बीच तलाक की वजह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की बढ़ती दोस्ती हैं।